फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने ससुराल पक्ष को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक ने युवती की शादी तय होने पर उसकी ससुराल में फोन कर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने कहा कि यदि युवती से शादी की तो उन्हें जान से मार देगा। युवती के परिजनों ने मतलौडा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि 2022 में वह क्षेत्र के एक काॅलेज में पढ़ती थी। मुकेश नामक युवक उसे अक्सर परेशान करता था। वह उसका पीछा करता था और शादी का दबाव बनाता था। जिससे परेशान होकर परिजनाें ने उसका रिश्ता कर दिया। जिससे मुकेश नाराज हो गया और उसने युवती की ससुराल में फोन कर जान से मारने की धमकी दे दी। जिससे ससुराल पक्ष ने रिश्ता तोड़ लिया। युवती की शिकायत पर मतलौडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें