पानीपत। आसन कलां गांव में कैंडल मार्च निकालकर मनीषा हत्याकांड की तुलना निर्भया केस करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। ब्लाक समिति सदस्य राजिंदर जैलदार ने पहुंचकर मनीषा को श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला।
उन्होंने बताया कि इस घटना से पूरा हरियाणा शर्मिंदा है। आज पूरा हरियाणा मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है और एक दलित की बेटी के साथ ऐसे बर्बरता को देखते हुए दोषियों को तुरंत पकड़कर फांसी की सजा देनी चाहिए।
जिससे उस बेटी की आत्मा को शांति मिला सके लेकिन भाजपा सरकार नींद में सोई हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के बयान में बताया गया है कि 18 साल की मनीषा की हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल पर फेंका गया है। क्योंकि 11 अगस्त को ही मनीषा की हत्या कर दी गई थी और उसकी बॉडी सड़ने लग गई थी। 13 अगस्त को मनीषा की लाश मिली थी जो की एक शर्मनाक घटना है। कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।