फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैल बाजार में एक युवक ने सोमवार शाम पांच बजे मानसिक परेशानी के चलते फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने हथौड़े से दरवाजे को नीचे से तोड़ा और नीचे से बेटे को अंदर भेजा। बेटे ने दरवाजा खोला तो पत्नी अंदर गई और चुन्नी के फंदे को चाकू से काटकर पति को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खैल बाजार निवासी धीरज पुत्र बीर सिंह ने बताया कि वह दो भाई है। बड़ा भाई नीरज(33) था, जो अमर भवन चौक स्थित महाबीर हैंडलूम में काम करता था। नीरज शादीशुदा था, उसकी पत्नी रेनू और दो बच्चे है। जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। सोमवार को नीरज काम से घर शाम चार बजे घर लौटा था। खाना खाकर वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। पांच बजे पत्नी रेनू ने आवाज लगाई ,लेकिन नीरज ने दरवाज नहीं खोला। जिसके बाद पत्नी ने दरवाजे का निचला हिस्सा तोड़ दिया और अपने बेटे नैतिक को दरवाजे के नीचे से अंदर भेजा। बेटे ने कुर्सी पर चढ़कर दरवाजा खोला और पत्नी अंदर गई। चुन्नी के फंदे को चाकू से काटकर पति को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें