पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में काबड़ी फाटक के पास किराये के मकान में श्रमिक अभिषेक (22) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
मकान मालिकअधिवक्ता मनीष ने बताया कि उनका काबड़ी में मकान है जिसमें प्रतापगढ़ यूपी निवासी अभिषेक और उनका परिवार पांच साल से किराये पर रह रहा है।
रविवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि अभिषेक ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मनीष ने बताया कि अभिषेक कंबल फैक्टरी में काम करते थे।
उनकी दो बहन और दो भाई और हैं। करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी और छह माह का बेटा है। परिवार में किसी तरह की कलह नहीं थी। मृतक के एक दोस्त ने बताया कि वह खुद रविवार दोपहर को अभिषेक को घर छोड़कर आया था। उस समय वह काफी खुश था।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं। ब्यूरो