फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना में पिलर का कार्य जून तक होगा पूरा

Sat, 16 May 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। यमुना में पिलर लगाने का कार्य जून महीने तक पूरा किया जाएगा। यमुना में 202 पिलर लगने हैं। इनमें से करीब 150 पिलर बनाए जा चुके हैं। बाकी का कार्य यमुना में पानी के चलते बाधित था। अब पानी कम होने पर इसे तेज किया जाएगा। करनाल मंडल आयुक्त राजीव रतन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

इसमें विभागीय पेंडेंसी, कोर्ट केस, म्यूटेशन, टोकन पेंडेंसी और यमुना क्षेत्र में लगाए जाने वाले पिलरों के कार्य पर विस्तार से चर्चा की। मंडल आयुक्त ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर राजस्व विभाग की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सभी लंबित कोर्ट केस, म्यूटेशन और टोकन पेंडेंसी पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीआरओ कनब लाकड़ा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, सौरभ शर्मा और कैलाश मौजूद रहे।

बैठक में जानकारी देते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें