सनौली। यमुना नदी के अंदर हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर राणा माजरा से हथवाला गांव तक करीब 30 किमी. की सीमा रेखा पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से 307 पिलर लगवाए जाएंगे। इनमें इस बार कुछ बदलाव किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ये पिलर 60-65 फीट लंबे होंगे। पहले करीब 55-60 फीट की गहराई और करीब पांच फीट जमीन से ऊपर लगाए जाने थे। इतनी ही संख्या में तीनों तरह के पिलर यूपी सरकार द्वारा लगाए जाएंगे। वहीं इनकी गहराई 40 फीट तक होगी और जमीन से ऊपर 20 फीट तक हाेंगे।
एसडीओ पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र भाटिया ने कहा कियमुना में पिलर लगाने का करीब पांच करोड़ रुपये का टेंडर खुलने के बाद काफी दिनों से मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजा गया है। अब सिर्फ टीएसी द्वारा उसको मंजूरी देनी है। मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदार सिक्योरिटी जमा कराकर काम शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो