फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हवा की गति कम हुई अब बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में उतार चढ़ाव लगातार बना हुआ है। रविवार को हवा कम होने पर अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ इस सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही तेज हवा चल पड़ी थी। जिससे अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस आ गया था। हवा की गति भी 23 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली। रविवार को हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली। दिन के समय धूप खिली रहने से तापमान कुछ बढ़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 31 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम हुआ। यह 13 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को सुबह व शाम को ठंड महसूस होने लगी है।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें