फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम आज फिर बदलेगा, छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बादल छाने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। मंगलवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी महसूस की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह तेज धूप निकलने से सोमवार की अपेक्षा तापमान बढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
दिन में गर्मी बढ़ने और सुबह-शाम हल्की ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार के साथ खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। वहीं दिन में तापमान बढ़ने से फसलों में नमी की कमी होने लगी है और किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बलाना निवासी राममेहर ने बताया कि इस समय फसलों के लिए हल्की धूप के साथ ठंड भी जरूरी है। ठंड से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा और फसलों में नमी रहेगी। नमी की कमी होने पर अब किसानों को बार-बार फसलों में सिंचाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को मौसम फिर से बदल सकता है और सुबह ही बादल छा सकते हैं।
बुधवार को तापमान में कमी आएगी उसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा और इस सप्ताह के समापन तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें