फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, 16 किमी प्रति घंटा से चली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सुबह-शाम हल्का कोहरा, दिन में धूप और पूरे दिन तेज गति से हवा चल रही है। वीरवार को भी पूरे दिन कुछ इसी तरह का मौसम का मिजाज बना रहा। 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले सप्ताह बारिश के बाद इस सप्ताह कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। वीरवार को सुबह हल्का कोहरा रहा जबकि सुबह आठ बजे ही धूप निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। अस्पताल में ज्यादातर खांसी-जुकाम, बुखार, कान-नाक, गले में दर्द और हड्डी दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए और हल्का सा बुखार, खांसी-जुकाम होते ही चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए और चिकित्सक के बताए अनुसार ही दवा लेनी चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दो दिन मौसम साफ रह सकता है उसके बाद रविवार को फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। हल्के से मध्यम बादल छाने के साथ बारिश भी हो सकती है। तापमान बढ़ सकता है। सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। मौसम में बदलाव कभी ठंड, धूप, कोहरा तो कभी बारिश से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा जिससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें