फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोचरांद की पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव में आठ एकड़ गोचरांद की पंचायती भूमि से सरपंच प्रतिनिधि नीरज कौशिक द्वारा ठेकेदार के माध्यम से मिट्टी उठाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच द्वारा पहले पेड़ों की कटाई की गई और मिट्टी उठाने के लिए ठेकेदार को बोली पर दे दिया गया। इस काम में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। ग्रामीण आजाद और दीपक का कहना है कि यह जमीन पहले भी खेती के लिए उपयोग की जाती थी और इसमें नहर का पानी लगता है। इस दौरान पंचायती राज एसडीओ सुशील रोहिल्ला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को दोबारा से जमीन की निशानदेही कराने की बात कही है। ग्रामीणों ने एसडीओ की बातों पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें