फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर मायके वालों का हंगामा

विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर मौजूद मृतक किरण के परिजन। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कश्यप कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला मौत के मामले में सोमवार को सामान्य अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। वहीं पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने अंतिम संस्कार के लिए शव मांगा, लेकिन मायके वालों ने इनकार कर दिया और मायके में ले जाकर अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

गांव बोहली निवासी राजपाल ने बताया कि ससुराल पक्ष से उसकी बहन किरण के पति अंजीफ का रविवार को कॉल आया था। उसने बताया कि किरण ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। वह तुरंत कश्यप कॉलोनी पहुंचे। ससुराल पक्ष के अनुसार उन्होंने खिड़की तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोली और इसके बाद अंदर जाकर शव को फंदे से नीचे उतारा, जबकि राजपाल का कहना है कि जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें कोई खिड़की टूटी नहीं मिली। खिड़की के पास एक छेद था, जिसके अंदर से हाथ निकालकर दरवाजे की कुंडी को आसानी से खोला और बंद किया जा सकता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने किरण की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया और उसके बाद टूटी खिड़की के अंदर से हाथ निकालकर दरवाजे को बंद किया, ताकि किसी को परिवार पर शक न हो।
भाई, मुझे मत भेजो, ये लोग बहुत खराब है, मुझे मार देंगे
भाई राजपाल ने बताया कि शादी के बाद किरण को पति मायके में बात नहीं करने देता था। 20 दिन पहले ही पति अंजीफ ने किरण के साथ मारपीट की थी। इस वजह से वह मायके आई थी। ससुराल आकर पति ने तब माफी मांगी थी। उन्होंने बहन को समझाकर उसके साथ जाने के लिए कहा तो बहन ने कहा था कि भाई मुझे इनके साथ मत भेज। ये लोग बहुत खराब हैं, मुझे मार देंगे, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ। अगर पता होता तो वह बहन को नहीं भेजते।
विज्ञापन

यह था मामला
कश्यप कॉलोनी में किरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। किरण का शव फंदे पर लटका मिला था। पति अंजीफ के अनुसार वह बुकिंग लेकर बाहर गया था, तीन बच्चे बाहर खेल रहे थे। बड़ी बेटी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने अन्य परिजनों को सूचना दी। खिड़की से देखा तो किरण फंदे पर लटकी हुई थी।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर कमलजीत, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

पानीपत। किरण। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें