फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मियों को मिलेंगे दो मंजिला क्वार्टर

Sun, 08 Jun 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध देने के उद्देश्य से नई रेलवे कॉलोनी बसाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


यह कालोनी पहले से स्थित अन्य कॉलोनियों से कई तरह से हटकर होगी। कई तरह की विशेष सुविधाआें से लैस कॉलोनी के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

सभी क्वार्टर होंगे दो मंजिला : नई कॉलोनी में बनने वाले क्वार्टर दो मंजिला होंगे। क्वार्टरों की संख्या 32 होगी। नए क्वार्टरों का आकार भी पहले वाले से अधिक होगा। खुले एवं हवादार कमरे में कर्मचारियों व उनके परिजन को अच्छी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सवा दो करोड़ में तैयार होगी: कॉलोनी के निर्माण में करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च होने का एस्टीमेट तैयार किया है। राशि जल्द मिलने की उम्मीद हैं। रेलवे अधिकारियाें की मानें जैसे ही राशि पास होकर आएगी तो उसके तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा।

पार्क बनाने पर विशेष ध्यान: नई कॉलोनी में पार्क बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब तक पुरानी कॉलोनी की बात की जाए तो किसी भी कॉलोनी में पार्क नहीं है।

पार्क न होने से कॉलोनी के कर्मियों व उनके परिजनों को परेशानी होती है। विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों को शाम के समय टहलने के लिए जगह नहीं मिलती।

बच्चे पार्कों में खेलने के शौकीन होते हैं। घर के आसपास पार्क न हाने पर पर वह दूर जाने की जिद करते हैं। ऐसे में नई कॉलोनी में पार्क के निर्माण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


बेहतर पानी और सीवर सुविधा : नई कॉलोनी में पेयजल सप्लाई व सीवर की बेहतर सुविधा होगी। यह बात नहीं है कि पहले वाली कॉलोनियों में यह सुविधाएं नहीं हैं।

पुरानी कालोरियों में सीवर लाइन सुविधा ज्यादा अच्छी नहीं है। रेलवे कर्मचारी कई बार सीवर जाम होने की भी शिकायत करते रहते हैं।

कई बार सीवर को लेकर ही रेलवे मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि नई कॉलोनी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें