फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिता का दोस्त बन ठग ने युवती से ठगे 55 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने एक युवती को बातों में उलझाकर उससे अपने खाते में 55 हजार रुपये जमा करवा दिए। ठग ने युवती के पास उसका पिता बनकर कॉल की थी। युवती ने इस घटना की शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी खुशी ने बताया कि 21 अक्तूबर को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उससे कहा कि वह उसके पिता राकेश का दोस्त बोल रहा है। उसकी पत्नी निजी अस्पताल में दाखिल है। उसको 55 हजार रुपये की सख्त जरूरत है। उसकी इस संबंध में उसके पिता राकेश से बात हो चुकी है। उसने इस बारे में पूछने के लिए अपने पिता राकेश को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर दोबारा उस व्यक्ति ने उसके पास व्हाट्सएप पर स्कैनर भेज दिया। उसने उसके कहे अनुसार उसके खाते में 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें