फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पारा पहुंचा 41 डिग्री, गर्मी में बिजली कटों से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ज्येष्ठ महीने के आखिरी दिनों में गर्मी लगातार पड़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। जिससे सुबह 11 बजे ही गर्म लू चलने लगी। लू चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होने लगा है। वहीं दिनभर अघोषित बिजली कटों ने गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह लू चलने व न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में बिजली की मांग लगातार बढ़ गई है। इससे बिजली कटों की संख्या भी बढ़ गई। जिसके चलते लोगों को दिन और रात गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी : बढ़ती गर्मी व लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से मौसमी बीमारियां खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, निमोनिया की ओपीडी बढ़ने लगी हैं। इसलिए चिकित्सक लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। लू लगने के कारण सिर दर्द, बुखार, उल्टी, ज्यादा पसीना आना व बेहोशी आना, कमजोरी आना सामान्य लक्षण है। धूप में घूमने वाले खिलाडियों, बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। हरियाणा के आपदा प्रबंधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में लोगों को लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई हैं।
विज्ञापन

सुविधा केंद्र में हर रोज पहुंच रहीं करीब दो हजार शिकायतें : गर्मी से लोग जहां पूरा दिन बेहाल रहने लगे हैं। वहीं बिजली के घोषित व अघोषित कटों ने लोगों की परेशान बढ़ा दी है। जिले में दोपहर के बाद ज्यादा बिजली कट लगने से लोग परेशान रहने लगे हैं। प्रतिदिन बिजली निगम के सुविधा केंद्र में हर रोज करीब दो हजार शिकायतें पहुंच रही हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। पंखे बढ़ती गर्मी के सामने बेअसर नजर आने लगे हैं।
न्यूनतम तापमान बढ़ने की जताई संभावना : पिछले दो दिन से पारा 41 डिग्री पहुंच गया है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में हल्की कमी आ सकती है जबकि न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें