फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईव टीजिंग का विरोध करने पर किशोरी को सरेआम पीटा, बचाने आए युवक को रॉड मारकर सिर फोड़ा

विज्ञापन
पानीपत। सुधा झा। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय किशोरी को बालों से खींचकर पीट रहे मनचलों का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। किशोरी के बचाव में आए युवक के सिर पर पांच मनचलों ने लोहे की रॉड मारी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि तहसील कैंप निवासी धोनी उसके पीछे पड़ा है। उसने बुधवार सुबह उसके साथ छेड़छाड़ की। जब रात को काम से सलारगंज गेट बाजार जा रही थी तो घर के पास से ही पांच मनचले उसका पीछा कर रहे थे। एक फोटोकॉपी की दुकान के बाहर पांचों उसके साथ बदतमीजी करने लगे। फब्तियां कसीं। जिसका उसने विरोध किया। इतने में पांचों मनचलों ने उस पर हमला कर दिया। एक मनचले ने उसके बाल पकड़ लिए और खींचता हुआ दूर ले जाने लगा। उसको पांचों मनचले पीटने लगे। इतने में किशोरी खुद को किसी तरह छुड़ाकर एक दुकान में घुस गई। मदद मांगने पर जैन मोहल्ल निवासी संदीप कश्यप ने मनचलों का विरोध किया, जिस पर पांचों ने उस पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड मारकर उसका सिर फोड़ दिया। भीड़ इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया।
दोस्त से उधार लिए रुपये लौटाने आया था संदीप
जैन मोहल्ला निवासी संदीप कश्यप ने बताया कि उसके दोस्त विकास की सलारगंज गेट के पास फोटोकॉपी की दुकान है। उनका आपस में लेन-देन चलता रहता है। वह बुधवार रात अपने दोस्त विकास की दुकान पर उधार लिए रुपये लौटाने के लिए आया था। उसके सिर में छह टांके आए हैं।
विज्ञापन

एक नामजद समेत पांच अन्य युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ शहर थाना
बच्चियों के साथ गलत होने पर उठाएं आवाज
बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आने पर अभिभावक तुरंत बाल कल्याण अधिकारी को सूचना दें। किसी के परेशान करने पर बच्चियां तुरंत माता पिता को बताएं, जिससे कार्रवाई की जा सके। अभिभावकों के साथ ही आम इंसान को भी छेड़छाड़ होते देख निर्डर होकर आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन

-सुधा झा, कोऑर्डिनेटर, बाल अधिकार सुरक्षा समिति

पानीपत। घायल संदीप।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें