फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीम ने दुकानों से बीज के 10 सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृषि विभाग खरीफ के सीजन से पहले धान के बीज की गुणवत्ता के लिए सख्त हो गया है। विभाग ने वीरवार को पानीपत व समालखा में विभिन्न दुकानों से धान के बीज के दस सैंपल भरे हैं। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल फेल होने की स्थिति में डीलरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा की देखरेख में विभाग की टीम वीरवार को सैंपल लेने उतरी। टीम ने पानीपत में सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी और नई अनाज मंडी मोड़ स्थित दुकानों से धान के बीज के पांच सैंपल भरे। इसके साथ समालखा में पांच सैंपल भरे। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर चले गए। वे विभाग की टीम जाने के बाद लौटे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि बीज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गलत तरह के बीज किसानों को देने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि धान की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है। किसान अगले सप्ताह से पौध बिजाई शुरू कर देंगे। वे अब इसके लिए बीज खरीद रहे हैं। बाजार में नकली बीज आने की शिकायत मिलती रहती हैं। इन्हीं सबको देखते हुए विभाग ने बीज के सैंपल लेने का फैसला लिया है। ताकि बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलें। इससे फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें