पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करते ही बच्चों से लेकर अभिभावकों और स्कूल तक खुशी छा गई। परीक्षा की मेहनत का बेहतर परिणाम देखकर मेधावी जश्न मनाने लगे।
तहसील कैंप कृष्ण नगर स्थित विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। प्रबंधक विक्रम गांधी ने बताया कि कॉमर्स विभाग की छात्रा राधिका 485 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। 476 अंकों के साथ रेणु ( कॉमर्स ) व नमन ( कॉमर्स ) विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे। 471 अंकों के साथ तन्वी ( कॉमर्स ) संकाय में विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। आर्ट्स की छात्रा कनक ने राजनीति विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किए। कनक की इस उपलब्धि के लिए राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता बलकार सिंह ने विशेष तौर पर छात्रा को सम्मानित किया। 15 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक अर्जित किए। 96 में से 45 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया।
इसी क्रम में आर्य आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू दीवान नगर, कैनाल कैंप (कच्चा कैंप) असंध रोड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल में 60 विद्यार्थियों ने सीनियर सेकेंडरी कक्षा की परीक्षा दी। निदेशक अंजू खर्ब और प्रबंधक सुरजीत खर्ब ने बताया कि हिमांशी जग्गा ने 456 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, साक्षी ने 444 अंक लेकर द्वितीय और दीपांजलि ने 436 अंक लेकर तृतीय स्थान पाया। रोबिन 431व दीपाली 430 अंक लेकर उत्कृष्ट रही। कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की।
इसी तरह एलएसबीटी विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र सैनी ने बताया कि स्कूल 12वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। छात्रा सरबजीत ने 460 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। 12 विद्यार्थी मेरिट में रहे।
परीक्षा परिणाम के क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल की 12वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के 98 में से 19 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 78 ने प्रथम श्रेणी व 15 ने द्वितीय श्रेणी तथा पांच विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रा भव्या ने विद्यालय में सर्वाधिक 440 अंक प्राप्त किए। दीपांशी और मानसी 438 अंक लेकर दूसरे तथा वंशिका 429 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
परीक्षा परिणाम के संबंध में ज्ञान गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल उग्राखेड़ी के संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के 58 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 16 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज किया। 31 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। कला संकाय में रेखा ने 438 अंक, अनीश ने 430, शिवानी ने 415, राखी ने 414, जयकिशन ने 410 व वाणिज्य में मेनका ने 436, विज्ञान में गौरी ने 414 व आर्यन ने 391 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इसी तरह नवयुग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन पंकज मान, निदेशक संगीता दहिया, प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने बताया कि स्कूल की 12वीं कक्षा परिणाम बेहतर रहा। कीर्ति मलिक ने 468 अंक, वैदिका ने 466, प्राची ने 461 और भावना ने 460 अंक प्राप्त किए। स्कूल के 11 बच्चों ने 90 व 30 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के, शिशनपाल, विजेंद्र, राघवेंद्र, दीपा, शालू उपस्थित रहे।