फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, व्यापारी को लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड के कंधे से बंदूक गिरने से गोली चल गई। गोली बैंक में आरटीजीएस कराने आए अंसल निवासी एक व्यापारी के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर पूरे बैंक में खलबली मच गई। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी गार्ड गुलाब सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बडौदा की है। अंसल निवासी अंकुर बुद्धिराजा ने बताया कि उसका अपना काम है। वे मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में आरटीजीएस कराने के लिए पहुंचे थे। वे आरटीजीएस कराने काउंटर पर पहुंचे तो बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड के कंधे से बंदूक गिरने से गोली चल गई। गोली उनके दाहिने पैर के पंजे में लगी। जिससे वह घायल हो गए। बंदूक चलने की आवाज सुनकर पूरे बैंक में खलबली मच गई। तुरंत ही बैंक अधिकारियों ने घायल को लेकर शहर के मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मिलते ही थाना शहर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी गार्ड गुलाब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बॉक्स

बेल्ट का हुक खुलने से गिरी थी बंदूक
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर गार्ड से भी पूछताछ की। प्रथम दृष्टया सामने आया कि गार्ड बंदूक को कंधे पर ठीक कर रहा था। उसी समय बंदूक की बेल्ट का हुक खुल गया और बंदूक जमीन पर गिर गई। जिससे गोली चल गई। पुलिस ने बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बंदूक को भी जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-वर्जन
बैंक में गार्ड की बंदूक गिरने से गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली एक युवक के पैर में लगी है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। -कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें