फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना के किनारे खेतों में पांच गाय और दो बछड़ों की कटी गर्दन मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली (पानीपत)। यमुना से सटे पत्थरगढ़ गांव के खेतों में सात गोवंश की कटी गर्दन और पैर मिले हैं, इनमें पांच गाय और दो उनके बछड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव व आसपास क्षेत्र में गोकशी का धंधा चल रहा है। पुलिस नाक के तले चल रहे धंधे को रोक नहीं पा रही है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा और बजरंग दल ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और इस धंधे में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधम सिंह ने बताया कि गांव में कोई गाय नहीं थी। उन्होंने ग्रामीणों के कहने पर एक गाय को सेवा के लिए छोड़ दिया था। पूरा गांव गाय को रोटी खिलाता था। यह गाय पिछले कई दिन से गांव में दिखाई नहीं दी। उन्होंने वीरवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर गाय की तलाश की थी। गाय पूरे गांव में कहीं नहीं मिली। वे यमुना की तरफ तलाश करने गए। यहां एक जगह गाय के गले में बंधी रस्सी मिली, उनको शक हुआ तो वे और आगे गए। यहां बदबू आ रही थी लेकिन रात को अंधेरा होने के चलते तलाशी नहीं कर सके। वे शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पहुंचे। उनको दो गाय के मुंह कटे हुए मिले। उन्होंने आगे और खोदाई कराने तो पांच गाय व दो बछड़ों की गर्दन और पैर बरामद किए, इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 और सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुलदीप, राजेश व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह गोवंश की गर्दन और पैर मिलना गोकशी की तरफ इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें