फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्री हरि और हनुमान के जयकारों से गूंजा सनातन धर्म मंदिर

Wed, 27 May 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कथा सुनाते पंडित बृजकिशोर शास्त्री। स्रोत : सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में मंगलवार को पुरुषोत्तम मास कथा एवं ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार पर भगवान श्रीहरि और हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। सुबह-शाम मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

कथाव्यास पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने भगवान श्रीहरि विष्णु और पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सूर्य संक्रांति से रहित होने के कारण इस माह को मलमास कहकर समाज और अन्य देवताओं द्वारा उपेक्षित किया गया था। अपमानित और दुखी होकर मलमास वैकुंठ धाम में भगवान विष्णु की शरण में पहुंचा और अपनी पीड़ा व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान की शरण लेने वाले उपेक्षित और बेसहारा लोगों को नारायण सदैव अपनाते हैं। भगवान विष्णु ने मलमास को सम्मान देते हुए उसे पुरुषोत्तम मास का दर्जा प्रदान किया, जो महीनों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन


मंदिर प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से हुई। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में तुलसी और ठाकुरजी के समक्ष दीपदान का विशेष महत्व है और इससे अनंत गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म यह संदेश देता है कि जिसे दुनिया तिरस्कृत कर देती है, ईश्वर उसे भी विशेष बना देते हैं। कथा के बाद भगवान श्रीहरि की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

कथा सुनाते पंडित बृजकिशोर शास्त्री। स्रोत : सभा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें