फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ 29 को उपायुक्त कार्यालय पर डालेगा 24 घंटे का पड़ाव

Sun, 27 Sep 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा 29 और 30 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय पर 24 घंटे के लिए पड़ाव डाला जाएगा। प्रधान सीता राम शर्मा व उपप्रधान सुरेश कुमार जांगड़ा ने बताया कि आठवें वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत पर लागू करने व पुरानी पेंशन की बहाली की मांग के लिए संगठन के सदस्य 29 व 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर उपायुक्त कार्यालय के सामने 24 घंटे के लिए पड़ाव डालेंगे। पड़ाव के 24 घंटे के बाद 30 सितंबर को प्रधान मंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन द्वारा गांव-गांव जा कर रिटायर्ड कर्मचारियों को पड़ाव में शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ के ब्लॉक प्रधान सीता राम शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशन नियम अधिनियम 2025 को वापस ले। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण बैठक में जिला सलाहकार को शामिल करें व पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत प्रदान करें सहित अन्य मांगो को ले कर रिटायर्ड कर्मचारी संघ लगातार संघर्ष कर रहा है। पड़ाव के समापन पर 30 सितंबर को प्रधान मंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान में ब्लॉक उपप्रधान सुरेश कुमार जांगड़ा, सचिव मास्टर सुरेन्द्र दहिया व रामभज शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें