पानीपत। अनाज मंडी में बारिश में फिर व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। पानीपत समेत जिले की मंडियों में दूसरे दिन पानी नहीं उतर पाया। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना पड़ा। किसानों को सबसे अधिक परेशानी खरीद केंद्रों पर हो रही है। वहीं मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई है। मंडियों में 2.16 लाख मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसमें 2.08 लाख मीट्रिक टन की खरीद की है। एजेंसी मात्र 88451 मीट्रिक टन का उठान कर पाई हैं। मंडियों में समय पर उठान नहीं होने से किसानोंं को गेहूं उतारने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। पानीपत मंडी में 24910.3 मीट्रिक टन की आवक हुई व 23808.3 मीट्रिक टन की खरीद हुई व 12654.4 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
किसान सुमेर सिंह, सुरजीत और रणबीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार को मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे है लेकिन गेहूं में नमी होने के कारण उसकी समय पर खरीद नहीं की जा रही है। साथ ही शुक्रवार को बारिश आने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में गेहूं का समय पर उठान नहीं होने से भी किसानों को परेशानी हो रही है। उन्हें मंडी में पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।
बाबरपुर मंडी में अब तक 14681.3 मीट्रिक टन की आवक हुई व 14441.7 की खरीद की है। यहां 12700 मीट्रिक टन का उठान किया है। बबैल खरीद केंद्र पर 3525.7 मीट्रिक टन में से 3497.8 की खरीद की और 1913.7 का उठान किया है। बापौली मंडी में 21176.8 की आवक में से 19879.5 की खरीद की और 6537 का उठान किया है।
सनौली में 3169.3 की आवक में से 2791.2 की खरीद की और 1350 का उठान किया है। समालखा मंडी में 56511.7 की आवक में से 54427.4 की खरीद की और 19847.6 का उठान हुआ है। मतलौडा मंडी में 41826.1 की आवक में से 33913.6 की खरीद की और 9616 का उठान किया है। छिछड़ाना खरीद केंद्र पर 10910.8 की आवक हुई और 9202.2 की खरीद की और 3742 का उठान किया है।
उरलाना कलां खरीद केंद्र पर 1857.3 में से 1832.8 की खरीद की और 700.1 का उठान हुआ है। इसराना मंडी में 31987 आवक में से 30899.2 की खरीद और 13549 मीट्रिक टन का उठान किया है। नौल्था खरीद केंद्र पर आवक नहीं और ना ही खरीद की कोई सूचना है। अहर खरीद केंद्र पर 6123 की आवक हुई व 6111 की खरीद हुई है और 5841.2 का उठान हुआ है।
वर्जन :
मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है। साथ ही किसानोंं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिससे उन्हें मंडी में कोई परेशानी न हो। मंडियों में गेहूं उठान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।