समालखा। समालखा शहर में वीरवार को दो जगह रावण के पुतलों का दहन किया। शहर में मुख्य दशहरा उत्सव नई अनाज मंडी में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने आयोजित किया गया। आदर्श मित्र ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में मुख्यातिथि असंध के पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी व अध्यक्षता भाजपा नेता राजकुमार कालीरमन की ओर से की गई व रावण के पुतले का दहन किया गया।
दोपहर को शहर में हाथी घोड़ों, रथों व शाही बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो चुलकाना रोड से शुरू होकर रेलवे रोड, पुराना बस अड्डा व जीटी रोड की सर्विस लेन से होते हुए नई अनाज मंडी स्थित दशहरा मैदान में पहुंची। मौके पर क्लब प्रधान अनिल बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। मौके पर समाज सेवी रमेश अग्रवाल, समाज सेवी शाम सुंदर बरेजा, पवन कौशिक, सदीप शर्मा, प्रेम चंद सैनी, राधेश्याम जिंदल व सर्वजीत बंसल मौजूद रहे।