मतलौडा। दशहरा पर्व पर उरलाना कलां गांव में इनामी कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें उरलाना कलां के पहलवान अतुल कुमार ने गोल्ली गांव के मोनू को पटखनी दी। उन्हें 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उरलाना कलां गांव में इनामी दंगल का आयोजन किया गया जिसमें आस-पास के गांव के पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला उरलाना कलां के पहलवान अतुल कुमार व गोल्ली गांव के मोनी के बीच खेला गया जिसमें अतुल कुमार ने मोनू को हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। उरलाना कलां के सरपंच मुकेश कुमार ने अतुल कुमार को 21 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।