सनौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जलालपुर प्रथम गांव नव ज्योति माॅडल स्कूल में सनौली मंडल की और से शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन किया। अनिल कुमार ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और इसका शताब्दी वर्ष है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने संगठित शक्ति के बल पर धर्म की स्थापना की और अत्याचारी रावण का अंत किया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रवीन कुमार, जिला बौद्धिक प्रमुख दीपक कुमार ने भगवा ध्वज पूजन किया। दो जगहों पर पथ संचलन किया।
राष्ट्रीय मंच हरियाणा के प्रांत संयोजक अफसर रावल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौके पर विनोद रावल, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र जलमाना, रविंद्र भलौर, सुमित जलमाना, राजेंद्र बापौली, लक्ष्मण बापौली, राजकुमार बापौली, डॉ. प्रभु दयाल अरोड़ा बापौली व हाफिज मोहम्मद राशिद मौजूद रहे।