फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा दिवस पर राष्ट्रपति आएंगी पानीपत, डीसी और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
राष्ट्रपति के पानीपत के प्रस्तावित दौरे को लेकर ब्रह्मकुमारी के पदा​धिकारियों से चर्चा करते डीस
विज्ञापन
एक नवंबर को थिराना स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित किया जाएगा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री व राज्यपाल के पहुंचने की भी संभावना, 600 विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को पानीपत आएंगी। ब्रह्माकुमारी के मतलौडा खंड के थिराना गांव स्थित रिट्रीट सेंटर में बतौर मुख्यातिथि होंगी। यहां विकसित भारत का संकल्प: ग्राम उत्थान से राष्ट्रीय उत्थान कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी आएंगे।

जिला प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मतलौडा अनाज मंडी और मानसरोवर रिट्रीट सेंटर के आसपास संभावित हेलीपैड स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी आवागमन, पार्किंग और अतिथियों के बैठने के प्रबंधों की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी आएंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न प्रशासनिक विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य सभागार में जुटेंगे 600 विशिष्ट अतिथि

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संस्थान के मुख्य सभागार में लगभग 600 विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इनमें क्षेत्र के प्रमुख बुद्धिजीवी, डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक और समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। उपायुक्त ने सभागार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ब्रह्माकुमारी संस्थान के निदेशक भारत भूषण से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन


अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी और समन्वय के निर्देश

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते सभी प्रबंध पूरे करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अतिथियों के आवागमन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने कहा कि कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सुचारु ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीडीपीओ राजेश शर्मा मौजूद रहे।
27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें