फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बंद रहा पोर्टल, दो सितंबर तक बढ़ाई आवेदन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 सितंबर कर दी है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी, लेकिन दूसरे दिन भी सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी परेशान रहे और महाविद्यालय प्रबंधन से अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग करते रहे। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आवेदन के अंतिम दिन वीरवार को महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही। वहीं सर्वर डाउन होने के कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। जिससे विद्यार्थी परेशान रहे। विद्यार्थियों को इस बार दाखिले से वंचित रहने का डर सताता रहा।
यह है बदला हुआ नया शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से 02 सितंबर तक
दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 18 अगस्त से 04 सितंबर तक
पहली कट ऑफ 08 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 09 से 13 सितंबर तक
दूसरी कट ऑफ 15 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 16 से 18 सितंबर तक
सीटें खाली रहने पर पोर्टल दोबारा खुलेगा 21 सितंबर से
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का वीरवार को अंतिम दिन था, लेकिन दोपहर तक सर्वर डाउन रहा। लगातार दूसरे दिन भी सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। स्थिति को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर दो सितंबर कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अजय गर्ग, प्राचार्य, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें