पानीपत। बराना गांव में किराएदारों को पार्टी में हुड़दंग और लड़ाई झगड़ा करने से रोका तो किराएदार युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मकान मालिक पर हमला कर दिया। मालिक के पत्थर मारकर दांत तोड़ दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
बराना गांव निवासी हैप्पी त्यागी ने बताया कि उन्होंने कमरे बनाकर किराए पर दे रखे हैं। उसके कमरों में राजेश व छोटू नाम का युवक भी किराए पर रहता है। 21 मई को राजेश का जन्मदिन था। राजेश ने बाहर से अपने दोस्त बुलाए थे। यह सभी शराब पीकर छोटू नाम के किराएदार के साथ झगड़ा कर रहे थे। छोटू ने उसके पिता संजय को कॉल कर बताया। उसके पिता संजय ने उसे मौके पर भेजा। वह यह कमरों में आया तो उसने राजेश से कहा कि वह बाहर से आए युवकों को यहां से भेज दे। इन युवकों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद यह युवक लाठी डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। उसके मुंह पर पत्थर मारा। उसके दांत टूट गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।