फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टोल प्लाजा पर ट्रक का मालिक करा रहा है मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर रन और हिट के मामले में तीन थानों की पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क से खून सूखा नहीं था कि पुलिस ने ट्रक को उसके मालिक के हवाले कर दिया। ट्रक मालिक जीटी रोड टोल प्लाजा पर इसकी मरम्मत कराने में लगा रहा। ट्रक मालिक पूछने पर अपना नाम कभी अमित तो कभी शिवकुमार बताने लगा। टोल प्लाजा पर बसों के इंतजार में खड़ी सवारी ट्रक को देखकर हैरत में रहे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक ने हादसे की जांच डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी को सौंपी है। उनको दस दिन में मामले की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। इधर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब दूसरी थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी। विदित है कि वीरवार सुबह जीटी रोड सिवाह के सामने से राजस्थान नंबर के ट्रक का चालक रॉन्ग साइड में दौड़ाता हुआ करनाल की तरफ चल रहा था। उसने सिवाह से तहसील कैंप तक छह लोगों को कुचला। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद ताहिर फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने वीरवार को ट्रक जब्त करने का दावा किया था। लेकिन ट्रक शुक्रवार को पूरा दिन जीटी रोड टोल प्लाजा पर खड़ा रहा। यहां ट्रक मालिक इसकी पूरा दिन मरम्मत कराता रहा।
पुलिस व टोल कंपनी के पास नहीं क्रेन
पुलिस वीरवार को एलिवेटेड हाईवे से ट्रक को उतारकर जीटी रोड टोल प्लाजा के पास खड़ा छोड़ दिया। पुलिस पांच लोगों की जान लेने वाले खूनी ट्रक को लेकर बेफिक्र रही। यहां ट्रक के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं किया। वहां खड़े एक व्यक्ति ने पहले तो खुद को ट्रक का मालिक बताया। उसने कैमरा देखा तो खुद को कंपनी का कर्मचारी बताने लगा। उसने बताया कि ट्रक गुजरात से धागा लोड कर पानीपत के लिए चला था। आधा ट्रक एक कंपनी में उतार दिया था। बाकी धागा दूसरी कंपनी में उतारना था। ट्रक चालक मोहम्मद साहिर पहली बार ट्रक लेकर पानीपत आया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को ट्रक ले जाने के लिए क्रेन नहीं मिली है। वह इसकी मरम्मत करा रहा है। इसके ठीक होने के बाद पुलिस को सौंप पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने नेशनल एलिवेटेड हाईवे पर वीरवार को हुए सड़क हादसे की व्यापक स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं। इसको लेकर उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी को जांच अधिकारी लगाया है। उनको दस दिन में मामले की पूरी जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि वीरवार को एलिवेटेड हाइवे पर हुआ हादसा गंभीर है। जिला पुलिस ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। इन 10 दिनों में हादसे के सभी पहलुओं पर जांच व कारणों का पता लगाया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें