फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में मरे दो मृतकों के शवाें को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एलिवेटिड पुल पर सड़क हादसे में मारे गए पांचवें मृतक के शव की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के राजेश कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। मृतक राजेश के चार बच्चे, पत्नी और मां हैं। जो गांव में ही रहते हैं। मृतक के चार भाई और दो बहनें हैं। जबकि मृतक के पिता की पहले मौत हो चुकी है। अब परिवार का मुखिया और जिम्मेदार उस पर ही थी। जो पिछले काफी समय से पानीपत में मेहनत मजदूरी का काम करता था। हाल ही में डेढ़ माह पहले मृतक की पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया था। मृतक अब तक उसका मुंह तक नहीं देख पाया था। थाना चांदनीबाग पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना चांदनी बाग के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के जीजा सुखराम ने बताया कि अब वे मृतक के पार्थिव शरीर को उनके गांव बहराइच ही ले जाएंगे। ये पानीपत से करीब 700 किलोमीटर दूर पड़ता है। वहीं, मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरी और इसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चौथे मृतक दिल्ली के प्रताप विहार निवासी राजेंद्र (35) के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। बाद थाना चांदनीबाग पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों में मोहित सुरेश, दीपक ने बताया कि मृतक नेट जाल बनाने का काम करता था। उसका पानीपत में काम चल रहा था। वह साइट देखने के लिए पानीपत आ रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। उसकी बेटी पांच साल और बेटा दो माह का है। मृतक भी अपने परिवार में सबसे बड़ा और जिम्मेदार आदमी था।


ये है मामला
गौरतलब है कि वीरवार सुबह दस बजे एलिवेटेड पुल पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने सिवाह गांव से तहसील कैंप तक छह युवकों को कुचल दिया। इनमें से पांच की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। ट्रक चालक ने एलिवेटेड पुल पर गलत दिशा में ट्रक दौड़ाते हुए करीब पांच किलोमीटर तक कहर बरपाया। सिवाह से एंट्री लेने के बाद आरोपी का ट्रक तहसील कैंप कट के सामने फ्लाईओवर पर एसयूवी कार को टक्कर मारने के बाद रुका। मौके पर पुलिस व राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। राजस्थान नंबर का एक ट्रक रोहतक बाईपास से आया और करनाल-दिल्ली लेन पर गलत दिशा में लेकर चढ़ गया। यहां से ट्रक की गति तेज कर दी और सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल पर सवार दो दोस्तों पावटी गांव निवासी सूरज (26) व अनिकेत (27) को कुचल दिया। फिर फ्लाईओवर से उतरते ही मोटरसाइकिल चालक विराट नगर निवासी शुभम कनौजिया (27) को कुचल दिया। इसके बाद मलिक पेट्रोल पंप के पास दिल्ली के प्रताप विहार निवासी राजेंद्र (35) और होटल गोल्ड के सामने एक पैदल जा रहे राजेश कुमार यादव (30) को कुचल दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। गोहाना मोड़ के सामने फ्लाईओवर पर ट्रक चालक ने हनुमान कॉलोनी निवासी नरेश को टक्कर मारी। नरेश ने चलती मोटरसाइकिल से कूदकर जान बचाई। उसके हाथ व पैरों की हड्डी टूट गई। इसके बाद ट्रक ने तहसील कैंप के सामने फ्लाईओवर पर एक एसयूवी कार को टक्कर मार दी। यहां ट्रक डिवाइडर पर टकराकर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें