फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोल्डन फैक्टरी के मालिक ने 917 गज की रजिस्ट्री के दस्तावेज दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गोल्डन ग्रुप के मालिक वेदप्रकाश चुघ ने स्वास्तिक रोड स्थित गोल्डन टैरी टॉवल फैक्टरी के दस्तावेज लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज को दिखाए हैं। उनके साथ शहर के अन्य कई उद्यमी भी गए थे। वेदप्रकाश चुघ ने आरोप लगाए कि निगम अधिकारियों थड़ा तोड़ने की बात कहकर पूरी फैक्टरी को ही तोड़ दिया गया। जबकि उन्होंने 917 में से 870 गज में ही फैक्टरी बनाई है। उन्होंने इस मामले में नगर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। निगम आयुक्त ने जमीन की पैमाइश कराने और किसी प्रकार का गलत कार्य होने पर इसको सुधारने का आश्वासन दिया। इस कार्रवाई में एक्सईएन गोपाल कलावत और एटीपी दीपक राणा था। इसमें सामने आया कि कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नहीं लिया था।
वेदप्रकाश चुघ ने दस्तावेज लेकर शुक्रवार को निगम आयुक्त डॉ. पंकज से मिले। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी तीन नोटिस देने की बात कह रहे हैं। जबकि उनको एक नोटिस मिला था। वे उसके बारे में भी जानकारी लेने अधिकारियों के पास गए थे। अधिकारियों ने उनको थड़ा और छज्जा तोड़ने की बात कही थी। निगम अधिकारी कहते तो वे उसको भी हटा देते। उनकी फैक्टरी की रजिस्ट्री 917 गज की है, जबकि उन्होंने 870 गज में ही निर्माण किया है। उन्होंने अपनी जगह पहले से ही छोड़ रखी है। उद्यमी उनके समर्थन में आगे आए और कहा वेदप्रकाश चुघ शहर के प्रमुख निर्यातकों में से एक हैं। वे किसी प्रकार का गलत कार्य नहीं कर सकते। नगर निगम अधिकारियों ने 19 सितंबर की शाम को फैक्टरी का एक हिस्सा तोड़ा और इसके बाद रात को पूरी फैक्टरी की गिरा दी। यह सब राजनीतिक प्रभाव में किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों ने जान बूझकर फैक्टरी तोड़ी है। इसके पीछे भाजपा के एक नेता की साजिश है और उनके दबाव में यह सब किया गया है। उक्त भाजपा के नेता चुघ की फैक्टरी के पीछे अपनी कॉलोनी काटना चाहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही कॉलोनी काटने के लिए मिल खरीदा है।
विज्ञापन

अमेरिका से लड़े या फिर अपनों से
अक्षय चुघ ने कहा कि अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से फैक्टरी बंद होने के कगार पर हैं। वे पिछले दिनों अमेरिका व्यापारियों से मिलने गए थे। इसी बीच नगर निगम ने उनकी फैक्टरी तोड़ दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया की बात कहते हैं और अधिकारी उद्यमियों की फैक्टरी तोड़ रहे हैं। वे टैरिफ वार में अमेरिका का तो मुकाबला कर लेंगे लेकिन इस तरह की कार्रवाई में अपनों से कैसे बच पाएंगे। यह कार्रवाई राजनेताओं के प्रभाव में की है।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक कई उद्यमियों के साथ उनसे मिला है। उन्होंने 917 गज रजिस्ट्री संबंधित दस्तावेज दिखाए हैं। संबंधित एक्सईएन व दूसरे अधिकारी से इसमें जवाब मांगा गया है। इसमें किसी प्रकार की गलती मिलती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें