फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-25 में गहरे गड्ढाें के कारण हो रही परेशानी

Fri, 26 Sep 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

पानीपत के सेक्टर-25 में सड़कों पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को लगातार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। despite repeated शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत। सेक्टर-25 में मुख्य मार्ग समेत सड़कों पर कई जगह गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-25 में कई जगह सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। गहरे गड्ढों में गिरकर बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही अन्य वाहन चालकों को सड़क से गुजरते समय हादसे का खतरा सताता है। समस्या से परेशान स्थानीय निवासी और राहगीर मरम्मत के लिए प्रशासन को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। गहरे गड्ढों के कारण ऑटो व ई-रिक्शा पलट जाते है। जिससे उनमें बैठी सवारियां चोटिल हो जाती हैं। इसको लेकर अधिकारी से विधायक तक शिकायत दी जा चुकी है लेकिन आश्वासन के सिवा कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


संजीव बंसल सेक्टर-25 पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें