फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की संख्या, कुछ बिना दवा लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ बुखार व खासी जुकाम के मामले बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को करीब दो हजार की ओपीडी हुई। जबकि सामान्य दिनों में करीब 1700 की ओपीडी होती थी। अस्पताल में ओपीडी से लेकर चिकित्सक तक पहुंचने में मरीजों को दो बार कतार में लगना पड़ा। इस दौरान कुछ को दवा बिना ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पिछले सप्ताह बारिश के बाद से ओपीडी लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा ओपीडी वायरल बुखार की है। उग्राखेड़ी निवासी प्रेमो देवी ने बताया कि उसे पिछले दस दिन से वायरल बुखार है। वह आठ दिन पहले भी नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण उसे बिना दवा के ही लौटना पड़ा। सोमवार को वह दोबारा अस्पताल में दवा लेने के लिए आई। उसने सुबह नौ बजे से पहले ही कतार में लगकर पर्ची बनवाई। खोतपुरा निवासी संजय ने बताया कि वह सोमवार को अपने बेटे के खांसी की दवा दिलाने के लिए आया था और अस्पताल में घंटों लाइन में लगकर ओपीडी तक पहुंच पाया लेकिन डाॅक्टर के जाने का समय होने के कारण उसे बिना दवा के ही लौटना पड़ा।
वर्जन :
अस्पताल में मरीजों को हर संभव इलाज दिया जाता है। सोमवार को अपेक्षाकृत अधिक मरीज अस्पताल में आए हैं। मरीजाें को दवा न मिल पाने संबंधित कोई कमी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जयंत आहूजा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें