फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश की वजह से निगम ने बंद कराया सीवर मरम्मत का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मानसून की लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम ने यमुना एक्शन प्लान (वाईएपी) के तहत चल रहे सीवर लाइन के मरम्मत व सफाई कार्य को आगामी आदेशों तक बंद करा दिया है।
विज्ञापन

सीवर का पानी सुचारू रूप से आगे बढ़ सके और शहर में जलभराव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए निगम ने काम के दौरान सीवर लाइनों में लगाए गए सभी अवरोधों (ब्लॉकर्स) को भी तुरंत प्रभाव से खुलवा दिया है। अब इस भारी-भरकम प्रोजेक्ट का काम बारिश का सीजन बीत जाने के बाद ही दोबारा शुरू कराया जाएगा।
यमुना एक्शन प्लान की शहर में सबसे बड़ी सीवर लाइन है। लाइन खराब होने के चलते लगातार धंस रही थी। नगर निगम ने इसकी नई तकनीकी से मरम्मत कराने का फैसला लिया था। निगम ने शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का बजट जारी कर इसे चार अलग-अलग जोन में बांटकर टेंडर अलॉट किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइनों की आधुनिक मशीनों से सफाई और उनकी मरम्मत की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें