फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में शुरू होगा नया सरकारी गर्ल्स कॉलेज

विज्ञापन
राजकीय कन्या कॉलेज को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सूचना व
विज्ञापन
पानीपत। शहर में नए राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना की सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस नए कॉलेज का संचालन फिलहाल लाल बत्ती स्थित डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) भवन से किया जाएगा। डायट परिसर में उपलब्ध 12 कमरों में प्रारंभिक रूप से कॉलेज की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र से ही छात्राओं की पढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के साथ जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की। इसमें कॉलेज के सुचारु संचालन, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें