पानीपत। बरसत राेड के पास फुट ओवरब्रिज पर पांच बदमाशाें ने एक युवक से छह हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस काे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस काे दी शिकायत में मुजम्मिल निवासी गढ़ी बेसिक ने बताया कि वह वीरवार काे दाेपहर तीन बजे सिंगला पैलेस की तरफ से फुट ओवरब्रिज के ऊपर से पीवीआर की और जा रहा था। जब वह ऊपर से गुजर रहा था ताे इसी समय चार से पांच युवक पीवीआर की तरफ से आए और उससे छह हजार रुपये छीनकर भाग गए। उसने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद