पानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में जनता दरबार लगाया। उनके सामने राजस्व समेत विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और मांगें शिक्षा मंत्री के समक्ष रखीं। शिक्षा मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में सभी मंत्री और अधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता दरबार जैसी व्यवस्थाओं से आमजन की समस्याएं सीधे उच्चाधिकारियों और मंत्रियों तक पहुंचती हैं।
जिससे उनका शीघ्र निवारण संभव हो पाता है। जनता दरबार में लोगों ने शिक्षा मंत्री के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होने से आम नागरिक की समस्याओं का समाधान शीघ्र होता है। उन्हें उच्च अधिकारियों के पास अपनी बात