फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हवा चलने से न्यूनतम तापमान में आई कमी, 10 से घटकर आठ आया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सुबह-शाम धुंध की परत छाने लगी है। रविवार को हवा चलने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। दस से घटकर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान घटने से लोग दिन में धूप सेंकने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

हवा की तेज रफ्तार से तापमान में कमी आई है। रविवार को हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार को 24 और दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह-शाम के समय के साथ दिन में भी ठंड महसूस की जाने लगी है इसलिए लोगों ने पूरा दिन गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है जिससे बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। बढ़ती मांग से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और बाजार में सुबह से शाम तक भीड़ रहने लगी है।
इसराना स्थित जैन गारमेंट्स के दुकानदार सचिन ने बताया कि महिलाएं ज्यादातर गर्म सूट खरीद रही हैं। कॉलेजों में जाने वाली लड़कियां भी ऊनी कुर्ती पसंद कर रही हैं और महिलाएं गर्म सूट में नए-नए डिजाइन की मांग लेकर प्रतिदिन दुकान पर पहुंच रही हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल गर्म सूटों की मांग बढ़ी है। रविवार को दुकान में भीड़ बढ़ जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास रह सकता है। इस समय की ठंड गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

रविवार 23/8
सोमवार 22/8
मंगलवार 22/8
बुधवार 22/8
वीरवार 22/8
शुक्रवार 22/9
शनिवार 22/11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें