पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला में 15 जून को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह शिवाजी स्टेडियम से शुरू होगी। इसमें जिले के हजारों खिलाड़ी और आमजन शामिल होंगे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए मंगलवार को जिला सचिवालय में बैठक ली।
उन्होंने कहा कि इस बार एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर योग दिवस कार्यक्रम किया जाएगा व जिसके अंतर्गत लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए 15 जून को शिवाजी स्टेडियम में प्रात: मैराथन भी आयोजित की जाएगी। 20 जून को फाइनल रिहर्सल शिवाजी स्टेडियम में होगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सभी कार्य करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि योग के प्रचार-प्रसार को लेकर गांव व वार्डों में योग जागरण यात्रा भी की जाएगी। उन्होंने अपील की कि वे योग का हिस्सा बनें
इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स व डीडीपीओ राजेश शर्मा उपस्थित रहे।