फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूजन को आई महिला का मंगलसूत्र तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। पाथरी गांव स्थित पाथरी माता मंदिर में पूजा के लिए आई सोनीपत की रौलद गांव की एक महिला का दो तोले सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया।
विज्ञापन

सोनीपत के रौलद गांव की अंजू ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह चैत्र मास के तृतीय बुधवार को पाथरी माता मंदिर में पूजन के लिए आई थी। वह सुबह साढ़े नौ बजे माता के दर्शन के लिए कतार में लगी थी। उसी समय किसी ने उसके गले से दो तोले का उसका मंगलसूत्र गले से तोड़ लिया। उसने मंगलसूत्र आसपास तलाश किया।
विज्ञापन

मंदिर समिति ने भी इसकी तलाश करवाई लेकिन कहीं भी मंगलसूत्र का पता नहीं चला। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें