फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में नहीं पहुंचा गेहूं, तैयारी आज भी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। मंडियों में अभी तक गेहूं की आवक नहीं हो पाई है। साथ ही गेहूं की आवक के लिए मार्केट कमेटी ने तैयारियों को लेकर जो दावे किए है। वह धरातल पर नजर नहीं आ रहे है। जिससे मंडियों मेंं गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खेतों मेंं कंबाइन से गेहूं कटाई के बाद वह सीधा मंडियों में लाया जाएगा। जिसमें अभी तीन से चार दिन और लगने की संभावना जताई जा रही है।
जिले में 12 मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए केंद्र बनाए गए है। जिन पर अभी तक गेहूं की आवक नहीं हो पाई है। किसान रामबीर, राममेहर और राज सिंह ने बताया कि मंडियों में सफाई को लेकर कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। लेकिन समय पर कोई सफाई व्यवस्था न होने से गेहूं की आवक में परेशानी हो सकती है। मंडियोंं में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिसके साथ ही पेयजल की सुविधा की ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सरसों का कुछ प्रतिशत उठान न होने से मंडियों में गेहूं के लिए जगह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव आशा देवी ने बताया कि तीसरे दिन भी मंडियों में गेहूं की आवक नहीं हुई है। मंडियों में गेहूं की आवक को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। किसानों के लिए रात के समय ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मंडी में गेहूं का बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। पेयजल के लिए मंडी में मिट्टी के घड़ों को रखवाया गया है। जिससे रोजाना किसानों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें