फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फोटोग्राफी में कॅरिअर की जानी बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग की ओर से शनिवार को फोटोग्राफी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ मानवरिंद्र सिंह, विशाल सिंह, विवेक शर्मा व चंद्रकांत गौर रहे। कॉलेज के जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, प्राध्यापक शिवांक रावल, केशव शर्मा, प्राध्यापिका गजल पांचाल व सोनू विशेष रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि फोटोग्राफी हर इंसान के जीवन में बहुत महत्व रखती है। एक फोटो हमें अपने बीते हुए कल के यादगार पलों को याद करने पर मजबूर कर देता है। आज से 25-30 वर्ष पहले जहां फोटोग्राफी करना सबके लिए संभव नहीं था, वर्तमान में स्मार्ट फोन के आ जाने से फोटोग्राफी बहुत ही सुलभ हो गई है। उन्होंने कहा कि जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाए हैं।



मानविरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पहले पीपीटी के माध्यम से कैमरे के विषय में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कैमरे की कार्यप्रणाली के विषय में भी गहनता से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी एक कला और विज्ञान दोनों है।
विज्ञापन

विद्यार्थी कला और विज्ञान को गहनता के साथ समझकर धैर्य के साथ फोटोग्राफी करे तो उसके परिणाम शानदार होंगे। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार फोटोग्राफी से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिसका निकोन कंपनी से आए विशाल सिंह, विवेक शर्मा और चंद्रकांत गौर ने बखूबी से उत्तर दिए। छात्रों की जिज्ञासा की तारीफ की। जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला और विस्तार व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी हैं। विस्तार व्याख्यान से विशेषज्ञों के अनुभवों से यह पता चलता है कि अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए हमें कितनी और मेहनत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें