फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्यूल डेस्क का डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरत रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा विभाग की तरफ मांगे गए ड्यूल डेस्क की रिपोर्ट का डाटा अपलोड करने में राजकीय स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं। पानीपत जिले से निर्धारित तिथि तक 419 राजकीय स्कूलों में से मात्र 39 स्कूलों ने ही डाटा अपलोड किया है जबकि जिले में 1849 ड्यूल डेस्क की जरूरत हैं। वहीं, प्रदेश भर से मात्र 23.36 फीसद स्कूलों ने एमआईएस पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की है।
प्रदेश के नौ जिले ऐसे हैं जहां 10 प्रतिशत से भी कम स्कूलों ने डाटा अपडेट किया है। इनमें पानीपत जिला भी शामिल है। डाटा अपलोड करने में सोनीपत अव्वल है जबकि चरखी दादरी व फरीदाबाद निचले पायदान पर हैं। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ड्युल डेस्क का डाटा रिपोर्ट अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की तरफ मांगे गए ड्यूल डेस्क की रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने में सोनीपत जिला 81.74 फीसदी के साथ प्रदेश में अव्वल स्थान पर बना हुआ है। वहीं, पानीपत से मात्र 9.31 फीसदी स्कूलों ने डाटा अपडेट किया है।
प्रदेश के 14296 स्कूलों में से महज 23.32 फीसदी यानी 3334 स्कूलों ने ही डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है जबकि 10962 स्कूल डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ड्यूल डेस्क डिमांड पोर्टल पर एमआईएस यूजर आईडी के माध्यम से तुरंत रिपोर्ट अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।



स्कूलों की लापरवाही शिक्षा विभाग पर भारी
शिक्षा विभाग के राजकीय स्कूलों की दशा सुधारने व विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयासों में स्कूलों की लापरवाही रोड़ा बन रही है। आधा शैक्षणिक सत्र बीतने के बावजूद भी स्कूलों को ड्यूल डेस्क मुहैया नहीं करवाए जा सके हैं। प्रदेश के 14296 स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले 649127 विद्यार्थियों के लिए 123714 ड्यूल डेस्क की मांग की गई है।
ऐसे में शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में उपलब्ध ड्यूल डेस्क की स्थिति 15 अक्तूबर तक अपडेट करने के निर्देश थे, लेकिन अंतिम तिथि तक भी प्रदेश के अधिकतर स्कूलों ने स्थिति अपडेट नहीं की थी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 नवंबर कर दिया था, लेकिन अंतिम तिथि तक भी अधिकतर स्कूल पोर्टल पर अपडेट करने में काफी पीछे हैं।



चरखी दादरी व फतेहाबाद निचले पायदान पर

ड्यूल डेस्क की स्थिति पोर्टल पर अपडेट करने के मामले में सोनीपत जिला 81.74 फीसदी स्कूलों के साथ पहले व कैथल 57.58 फीसदी स्कूलाें के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अन्य सभी जिले इस आंकड़े से काफी पीछे हैं। प्रदेश के नौ जिलों के 10 फीसदी से कम स्कूलों ने पोर्टल पर ड्यूल डेस्क की स्थिति अपडेट की है। जबकि चरखी दादरी व फतेहबाद सबसे निचले पायदान पर हैं। यहां किसी भी स्कूल ने पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है।
विज्ञापन




कहां कितने स्कूलों ने अपलोड की रिपोर्ट



जिला स्कूल रिपोर्ट अपलोड फीसदी ड्यूल डेस्क की मांग

अंबाला 762 22 2.89 839



भिवानी 748 190 25.40 5827

चरखी दादरी 366 00 00 00



फरीदाबाद 378 00 00 00

फतेहाबाद 621 56 9.2 2969



गुरुग्राम 573 45 7.85 2850

हिसार 867 70 8.7 2943



झज्जर 521 52 9.98 620

जींद 724 148 20.44 4704



कैथल 594 342 57.58 12218

करनाल 779 03 0.39 268



कुरुक्षेत्र 779 157 20.15 1617

महेंद्रगढ़ 725 87 12.00 881



नूंह मेवात 901 333 36.96 38745

पलवल 606 159 26.24 12080



पंचकूला 422 142 33.65 3455

पानीपत 419 39 9.31 1849



रेवाड़ी 639 237 37.09 2275

रोहतक 406 63 15.52 434



सिरसा 834 283 33.93 8376

सोनीपत 712 582 81.74 14982



यमुनानगर 920 324 35.22 5782

कुल 14296 3334 23.32 123714




वर्जन-
जिले के सभी राजकीय स्कूलों को ड्यूल डेस्क की स्थिति पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दे दिए गए थे। पानीपत के 419 स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए 1849 ड्यूल डेस्क की मांग की गई है। 39 स्कूलों ने पोर्टल पर स्थिति अपडेट की है। शेष स्कूलों को स्थिति अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें