फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विवाहिता की मायका में आकर पति ने चुनरी से गला घोट की हत्या, विवाद के चलते दो दिन पहले ही आई थी घर

विज्ञापन
लोहारी में विवाहिता की हत्या के बाद मौके पर पुलिस व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
इसराना। लोहारी गांव में मायका आई एक विवाहिता की मंगलवार सुबह उनके पति ने चुनरी से गला घोट हत्या कर दी। वह दो दिन पहले ही विवाद के चलते अपने मायके में आई थी। आरोपी पति अगले दिन ही ससुराल आ गया था। ससुर ने मंगलवार को समझाकर पति को वापस भेजा तो उनको चकमा देकर फिर घर आकर अपनी पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी ने टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए। थाना इसराना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लोहारी गांव के रणधीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा (32) की शादी करीब 12 साल पहले कपिल निवासी किवाना के साथ की थी। उसकी बेटी के तीन लड़के व एक लड़की हुई। पूजा और कपिल में किसी बात से विवाद चल रहा था। पूजा रविवार को बच्चों को अपनी ससुराल में छोड़कर लोहारी आ गई थी। उनके पति कपिल सोमवार को लोहारी आ गए। उन्होंने पूजा को साथ ले जाने की बात कही। कपिल ने सोमवार की रात शराब पी और वहीं सो गया। वह काफी समझाने के बाद मंगलवार की सुबह अपने घर किवाना जाने की बात कहकर निकल गया। वह मजदूरी और उनकी पत्नी किसी काम से खेत में चली गई। पूजा घर पर अकेली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल उनके घर से बाहर जाते ही वापस आ गया। कपिल ने पूजा की उसकी चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी। वह वारदात को अंजाम देकर भाग गया। उनकी पत्नी दोपहर करीब 12 बजे घर लौटी तो पूजा को कमरे में मृत अवस्था में पाया। डीएसपी आत्माराम और थाना इसराना के प्रभारी महिपाल सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

लोहारी गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पिता ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति कपिल निवासी किवाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिपाल, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें