पानीपत। सैनी कॉलोनी के पांच वर्षीय विजय की शुक्रवार को उल्टी-दस्त से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सैनी कॉलोनी से पानी के नमूने लिए और जांच के लिए भेजे हैं। अब तक उल्टी-दस्त से 15 की मौत हो चुकी हैं जिनमें 10 वर्ष से कम आयु के 10 बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग केवल पानी के नमूने लेने और डोजर लगाने के दावों तक सीमित रह गया है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में बुखार व दूसरी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं।
जिला में डायरिया लगातार बढ़ रहा है। ज्यादातर बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। 10 वर्ष से कम आयु के 10 बच्चे की डायरिया से पिछले पांच महीने में मौत हो चुकी है। वहीं खलीला के मोहित, गंगापुरी रोड के अष्टदेव, बाबरपुर मंडी के नीरज तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगभग एक महीना होने को आया है अभी तक विसरा से नहीं आई है या विभाग बता नहीं रहा है इसका अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार को सैनी कॉलोनी के पांच वर्षीय विजय की उल्टी-दस्त से मौत हुई है जिसके बाद विभाग ने शनिवार को पानी के नमूने लिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनी कॉलोनी में शनिवार को सर्वे किया और पानी के नमूने लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। खलीला, गंगापुरी रोड और बाबरपुर मंडी के नीरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट करनाल विसरा से अभी नहीं आई है उनका इंतजार है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।