फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हेड कांस्टेबल ने रची थी हनी ट्रैप की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हनी ट्रैप प्रकरण में आरोपी महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मॉडल टाउन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी महिला ने कई खुलासे किए हैं। वह चार-पांच माह से आरोपी हेड कांस्टेबल के संपर्क में आई थी। उसी ने ही साजिश रची थी। जिसमें अन्य आरोपियों को भी शामिल किया था। पुलिस हेड कांस्टेबल की तलाश में दिल्ली और पंचकूला में भी दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाने में एक सप्ताह पहले डेयरी संचालक ने हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। डेयरी संचालक का आरोप था कि महिला ने उससे फोन पर बात कर अपने झांसे में लिया और फिर एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। जहां पर उसके साथी भी पहुंच गए थे। जिनमें एक हेड कांस्टेबल कुलदीप भी शामिल था।



मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने कई खुलासे किए हैं। महिला ने बताया कि वह करीब चार-पांच माह पहले कुलदीप के संपर्क में आई थी। शुरूआत में कुलदीप ने उसे दो- से तीन हजार रुपये देने शुरू कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने मिलकर बड़ा हाथ मारने का प्लान बनाया था। आरोपी हेड कांस्टेबल ने ही डेयरी संचालक को फंसाने की पूरी साजिश रची थी। अब पुलिस आरोपी हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी में जुट गई है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें