फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची काे अगवाकर टैक्सी से ले गए थे एटा

Sat, 14 Mar 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सात माह के बच्चे के अपहरण करने के बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल पानीपत में ही छोड़ दी थी, इसके बाद वह टैक्सी लेकर एटा गए थे। जहां पर उन्होंने बच्चे को एक लाख रुपये में बेचा था।
रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को तीनों आरोपियों सलमान, आजाद और मुकेश को अदालत के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोमवार को चांदनी बाग क्षेत्र के काला आंब रोड के पास झुग्गी में रह रहे परिवार के सात माह के बच्चे का अपहरण हो गया था। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपी सलमान और आजाद निवासी कासगंज यूपी व मुकेश निवासी करथला गांव जिला एटा यूपी को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मुकेश गुप्ता के कहने पर बच्चे का अपहरण किया था। मुकेश ने इस काम के उन्हें एक लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने बुधवार को तीनों को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान सख्ती से हुई पूछताछ में बताया कि सलमान और आजाद मोटरसाइकिल से बच्चे का अपहरण करने के लिए पहुंचे थे।
अपहरण करने के बाद मोटरसाइकिल एक अपने कमरे पर छोड़ दिया। जहां से टैक्सी लेकर वह एटा पहुंचे। पुलिस ने सलमान के कब्जे से 30 हजार रुपये और आजाद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें