फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाज मंडी में 11 महीने के बाद भी नहीं हुआ सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य

Sat, 14 Mar 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अनाज मंडी में टूटी पड़ी सड़कें। संवाद
विज्ञापन
इसराना। अनाज मंडी में 11 महीनों के बाद भी टूटी सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। संबंधित अधिकारियों की ओर से सड़कों की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू होने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पिछले वर्ष 24 अप्रैल को गेहूं के सीजन के दौरान इसराना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने मंत्री श्याम सिंह राणा से मंडी में टूटी सड़कों के निर्माण व मरम्मत कराने की मांग की गई थी लेकिन करीब 11 माह में आज तक भी मंडी की टूटी हुई सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी के आढ़तियों ने गेहूं का सीजन से पहले ही मंडी के अंदर टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की गई है। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अनाज मंडी में टूटी हुई सड़कों का टेंडर हो चुका है और जल्द ही टूटी हुई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने कहा कि गेहूं का सीजन अप्रैल के पहले सप्ताह से ही शुरू होने वाला है और उससे पहले अनाज मंडी के अंदर जो भी सड़क जहां से भी टूटी हुई है, उसकी जल्द मरम्मत कराई जाए। मार्केटिंग बोर्ड के जेई प्रदीप का कहना है कि अनाज मंडी की सड़कों की मरम्मत करने का टेंडर हो चुका है और अगले सप्ताह से ही सड़कों की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सईएन दीपक खासा ने भी इसी सोमवार को इसराना अनाज मंडी का दौरा करके दिशा निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

अनाज मंडी में टूटी पड़ी सड़कें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें