माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। चांदनी बाग थाना क्षेत्र की एक मुस्लिम युवती ने मॉडल टाउन क्षेत्र के एक हिंदू युवक के साथ धर्म बदलकर शादी कर ली। दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की है। युवती ने अपनी परिजनों से जान का खतरा बताया है। उन्होंने एसपी के कार्यालय में पेश होकर सुरक्षा की मांग की। इसके बाद दोनों को सेफ हाउस भेज दिया है। पुलिस दोनों के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
थाना चादंनी बाग क्षेत्र निवासी युवती का मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 8 नवंबर को दोनों दिल्ली पहुंच गए। जहां पर युवती ने अपना धर्म बदल लिया और आर्य समाज मंदिर में युवक के साथ शादी कर ली। युवती का कहना है कि अब उसके परिजन दोनों को मारने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को दोनों अपने अधिवक्ता के साथ एसपी से मिले। इसके बाद दोनों को जीटी रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस स्थित सेफ हाउस छोड़ दिया गया है। पुलिस दोनों के परिजनों को बयान दर्ज करा आगे की कार्रवाई करेगी।
अभी यह मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर इस मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
-महिपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनीबाग