इसराना। मांडी-बांध रोड पर रविवार शाम को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ईंट भट्ठे के जमादार की मौत हो गई। थाना इसराना की पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुरली उर्फ बुटाली माझी वासी गोसनगर जिला नालंदा बिहार ने बताया कि वह मांडी गांव स्थित नवीन भट्ठा पर आठ साल काम करता है। उनका लड़का धनराज (22) भट्ठे पर जमादार था। वह रविवार को सायं करीब चार बजे भट्ठे के साथ लगते खेत में सब्जी लेने जा रहे थे। सड़क पार करते समय बांध गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने धनराज को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर का पिछला पहिया धनराज की कमर के ऊपर से उतर गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। संवाद